नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने कल देर रात 18 भारतियों का अपहरण कर लिया गया है,अपहरण होने वालों में रायपुर के नेवी इंजीनियर और उनकी पत्नी शामिल है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो भारतीयों के अपहरण की खबरों के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने घटना से संबंधित जानकारियों का पता लगाने और अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए अफ्रीकी राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क किया। जहाजों की गतिविधयों को ट्रैक करने वाले ‘एआरएक्स मैरीटाइम’ ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि जहाज को मंगलवार को समुद्री डाकुओं ने अपने कब्जे में ले लिया और जहाज पर सवार 19 लोगों का अपहरण कर लिया गया, जिनमें से 18 भारतीय हैं। तीन दिसंबर की शाम को नाइजीरियाई तट के पास से गुजरते समय हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ पर समुद्री लुटेरों ने हमला किया था।
अपहरण से जुड़ी सूचना मिलने के बाद भारतीय अधिकारी नाइजीरियाई अधिकारियों से संपर्क में बने हुए हैं और उनकी सकुशल वापसी के प्रयास किये जा रहे हैं। दरअसल, नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीयों का अपहरण कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अगवा किये गए लोगों में एक रायपुर के दंपति भी शामिल हैं। रायपुर के विजय तिवारी एक नेवी इंजिनियर हैं और उनकी पत्नी अंजू तिवारी भी उनके साथ थी।
विजय तिवारी के बड़े भाई शशि तिवारी दीनदयाल उपाध्याय नगर में रहते हैं, उन्होंने बताया कि विजय तिवारी हांगकांग की मालवाहक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट प्रायवेट लिमिटेड ने चीफ इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विजय हर चार माह में कंपनी बदलते थे। इस बार उन्हें हांगकांग की निजी कंपनी से काम के लिए ऑफर आये थे।
विजय तिवारी के छोटे भाई पवन तिवारी ने बताया कि जहाज के अंदर नेटवर्क नहीं होने के कारण लोग जहाज के डच पर आ कर बात करते थे। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन भाभी और उनकी पत्नी बात कर रहे थे। महज 5 मिनिट बात हो पायी थी और नाइजीरिया समुद्री लुटेरों ने 19 लोगों को अगवा कर लिया। इस 19 लोगों में एक टर्की भी है।
कहां है नजिरिया ?
फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाईजीरिया पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। इसकी सीमाएं पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में कैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस और बेनिन शहर शामिल हैं। नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है।