रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सुरक्षा कटौती मामले में उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा है कि मेरी सुरक्षा में कमी का फैसला यहां के अधिकारियों ने लिया है। प्रोटेक्शन रिव्यू की बैठक में अधिकारियों निर्णय लेते है। किसको सुरक्षा देना है किसे नहीं ये वरिषठ पुलिस अधिकारियों का निर्णय होता है। मेरी Z प्लस सुरक्षा हटाई गई है, इसका यह आशय हो सकता है कि अब प्रदेश सुरक्षित है। किसी को z प्लस की सुरक्षा जरूरत नही है।
गांधी पारिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने से जोड़कर देखने वालों के डॉ. सिंह ने ताला लगाते हुए कहा गांधी परिवार की सुरक्षा हटाने का मसला अलग हैं। कुछ लोग इसे जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन वहां की परिस्तिथि अलग है और यहां अलग है। मेरी सुरक्षा हटाई गई है पर मेरे दौरों पर कहीं कोई कमी नहीं होगी।