नारायणपुर। जिले के कड़ेनार कैंप में एक जवान ने अचानक अपने साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी है। इस घटना में 6 जवानों की जान जाने की खबर है। वहीं 3 जवानों की घायल होने की खबर है। मरने और घायल होने वाले सभी जवान आईटीबीपी के है। जवानों के बीच ये खूनी संघर्ष क्यों हुआ है, इसकी जानकारी नहीं लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार एक जवान ने अपने साथी जवानों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है। 5 जवान और गोली चलाने वाले आरोपी जवान समेत 5 की मौत मौके पर ही मौत हो गई है। बीच बचाव करने वाले 3 अन्य जवानों को भी गोली लगी है। राज्य पुलिस और केंद्रीय फ़ोर्स के अधिकारियों को इसकी सुचना दी गयी गई है। एसपी मोहित गर्ग ने इस घटना की पुष्टि की है।