प्रदेश के जशपुर के पत्थलगांव में एक मासूम बच्चा अप्राकृतिक यौन संबंध का शिकार हुआ है। बच्चे की उम्र 6 साल बताई जा रही है, बच्चा इस घटना के बाद से डरा सहमा सा है। मिली जानकारी के अनुसार एक बुजुर्ग ने बच्चे के साथ ये हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है।
पीड़िता बच्चे के पिता ने इसकी शिकायत पत्थलगांव थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस से आरोपी पर धारा 377 दर्ज की है।
घटना पत्थलगांव की है। एक 6 साल की मासूम बच्चे के साथ बुजुर्ग व्यक्ति ने यौन हमला किया है। आरोपी का नाम फिरूराम उरांव है। आरोपी ने बच्चे को घर के समीप बाड़ी में दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद बच्चा नाज़ुक हालत में जब घर पहुंची तब उसने अपने परिवार में इस घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी का कहना है, कि आरोपी फिरूराम के खिलाफ 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मासूम बच्चे के साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है, मामले में जांच चल रही है।”