विधानसभा में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री प्रदेश के अलग अलग फूड प्रोडक्ट का जिक्र कर रहे थे, इसी दौरान कृषि मंत्री ने बताया कि, थाइलैंड से कुछ वैज्ञानिक आये थे उन्होंने बताया कि अमारी के फल को वहां फ़ूड कलर के रूप में इस्तेमाल करते हैं। हम अपने प्रदेश में जिसे सामान्य समझते हैं विदेशों के बाजार में उसकी डिमांड बनी हुई है।
इस बात का जिक्र आते ही, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा कि, मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख बस्तर के अमारी (लकड़ा) का जूस पीती हैं। उन्होंने बताया कि वह गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है। इसलिए आशा पारेख गर्मी में उसका जूस पीती हैं। महंत ने उल्लेख किया कि, 30 साल पहले अरविंद नेताम के साथ आशा पारेख बस्तर में शूटिंग के सिलसिले में आई थी तब से आशा पारेख बस्तर से अमारी पाउडर मंगाती हैं। और उसका जूस पीती हैं।