विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधायक सौरभ सिंह ने अचानकमार वन अभ्यारण में वन्य प्राणियों का अवैध शिकार व अवैध वन कटाई का मुद्दा उठाते हुए वन मंत्री मो.अकबर से सवाल किया।
विधायक सौरभ सिंह ने सदन में वन मंत्री से सवाल करते हुए कहा “ अचानकमार वन अभ्यारण में वन प्राणियों का अवैध शिकार किया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही वन की अवैध कटाई पर भी शासन की ओर से कार्यवाही की जानी चाहिए।”
वनमंत्री अकबर ने विधायक के कथन को गलत ठहराते हुए सदन में बताया कि “ अवैध शिकार पर इस साल केवल 1 घटना दर्ज की गयी है।अचानकमार टाइगर रिजर्व में केवल एक ही तेंदुए का शिकार हुआ है। इसके बाद बाघ के शिकार की कोई भी घटना टाइगर रिजर्व में संज्ञान में नहीं आई है।
विधायक के वन कटाई मामले में ध्यानाकर्षण को लेकर मंत्री मो अकबर ने दो अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की है। जिसमें सहायक संचालक संजय लूथरा समेत दो अधिकारियों निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा की अवैध कटाई गम्भीर मामला हैं। इसलिए कार्यवाही की गयी है।