प्रदेश कांग्रेस अब भाजपा सांसदों के घरों के बाहर ढोल बजाकर विरोध करने जा रही है। और इसकी वजह है धान खरीदी, जिसपर विवाद दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। यूं मानिए तो धान खरीदी हर दिन केंद्र और राज्य सरकार के बीच की खाई को बढ़ाते ही जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश पदाधिकारियों,अध्यक्षों, विभाग अध्यक्षों से यह कहा है कि “सभी अपने अपने क्षेत्रों के सांसदों के घरों के बाहर ढोल बजाकर सांसदों का घेराव करे। जिसकी शुरुआत कांग्रेस रायपुर सांसद सुनील सोनी के निवास से करने वाली है।
धान खरीदी विषय पर अब इस नए विरोध की वजह यह है, कि प्रदेश के गलियारों से निकल कर धान खरीदी का मुद्दा राज्यसभा और लोकसभा पहुंचा, जहां कांग्रेस सांसदों ने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाया वहीं भाजपा सांसदों ने राज्य सरकार की नीति को गलत बताते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। जिस वजह से प्रदेश कांग्रेस, भाजपा सांसदों का विरोध कर रही है।