भिलाई नगर निगम से रिसाली को अलग कर दिया गया है, अब रिसाली खुद ही नगर निगम होगा। और यह प्रदेश के 14वें नगर निगम के रूप में जाना जायेगा। इसमें 13 वार्डों को काट कर अलग कर दिया गया है। 20 नवंबर को प्रकाशित राजपत्र में इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है।
भिलाई से जो वार्ड कटकर रिसाली नगर निगम में शामिल होगा वो, वार्ड क्र. 39 पुरेना, वार्ड क्र. 40 जोरातराई, वार्ड क्र. 41 डूडेरा, वार्ड क्र. 42 नेवई भाटा, वार्ड क्र. 43 स्टेशन मरोदा, वार्ड क्र. 44 मरोदा कैंप मोहरी भाठा, वार्ड क्र. 45 मरोदा सेक्टर, वार्ड क्र. 58 रिसाली सेक्टर उत्तर, वार्ड क्र. 59 रिसाली सेक्टर दक्षिण, वार्ड क्र. 60 रिसाली बस्ती, वार्ड क्र.61 प्रगतिनगर रिसाली, वार्ड क्र. 62 रुआबांधा सेक्टर और वार्ड क्र. 63 रुआबांधा बस्ती है ।
रिसाली के नगर निगम बन जाने के बाद लोगों को निगम से जुड़े काम-काज में लोगों को आसानी होगी वहीं दूर भिलाई नगर निगम तक नहीं जाना पड़ेगा।