प्रदेश में इस समय एक नया विवाद शुरू हो हुआ है। यह विवाद प्रदेश के राशन दुकानों को तिरंगे के रंग में पोताई करने से शुरू हुआ है। राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सभी उचित मूल्य की दुकानों को तिरंगे के रंग में रंगा जाएगा। इस पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि कांग्रेस तिरंगे की आड़ में उचित मूल्य की दुकानों को कांग्रेस का रंग देना चाहती है।
राज्य सरकार के इस फैसले पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि यह एक राजनीतिकरण करने का सरकार प्रयास कर रही है। तिरंगे के रंग में राशन दुकान से पोताई करने से गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि तिरंगा इस देश की आन-बान-शान है। तिरंगा न उनको आज़ादी के समय मंज़ूर था और न आज मंज़ूर है। कांग्रेस का विरोध करते करते देश और संविधान का विरोध करने वालों को ईश्वर सद्बुद्धि दे।
इस पर कांग्रेस इसे लेकर सोशल मीडिया में आंदोलन करने की तैयारी में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत तिरंगा विरोधी बीजेपी ट्वीटर पर ट्रेंड करवाएगी। वहीं इस दौरान बीजेपी के खिलाफ कई मिम्स और वीडियो भी देखने को मिल सकते हैं।