प्रदेश में लंबे समय से अटकी निगम-मंडलों की नियुक्ति राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। सबसे पहले अल्पसंख्यक आयोग की चेयरमैन की नियुक्ति करते हुए महेंद्र छाबड़ा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजनांदगांव हाफिज कुरैशी और रायपुर के अनिल जैन को इसका सदस्य बनाया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस नियुक्ति के लिए कहा था कि इस पर अभी और इंतजार करना होगा। नये साल में इसकी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। लेकिन नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए लंबे समय से काम करने वाले नेताओं को संतुष्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।
महेंद्र छाबड़ा लंबे समय से कांग्रेस की संचार विभाग से जुड़े रहे हैं। इस लिए सीएम भूपेश के करीब बताए जाते है। निगम मंडल की प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद अब कयास यह लगाया जा रहा है कि जल्द सभी आयोग में नियुक्ति होगी।