प्रदेश में धान खरीदी मामले को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक ओर कांग्रेस 2500 रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने के वादे को हर हाल में पूरा करने की बात कर रही है ,वहीं दूसरी ओर भाजपा, राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा कर धरना प्रदर्शन कर रही है।
इस सियासी संग्राम के बीच शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा से 5 सवाल किये है।
1. 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्या 2100 रुपए समर्थन मूल्य और 300 रुपए बोनस का वादा किया था कि नहीं?
2. केंद्र सरकार से इस घोषणा के लिए अनुमति ली थी या नहीं?
3. जून 2014 में मोदी सरकार द्वारा बोनस पर प्रतिबंध लगाने के बाद रमन सरकार ने 2014-15, 2015-16 और 2016-17 में किसानों को बोनस क्यों नहीं दिया?
4. मोदी सरकार ने धान बोनस पर प्रतिबंध वापस लेने के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुनः प्रतिबंध क्यों लगाया गया?
5. राज्य के भाजपा नेताओं को धान बोनस पर प्रतिबंध हटाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने में संकोच क्यों हो रहा है
इन सवालों के जरिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के पूर्व कार्यकाल के कार्यो को याद दिलाते हुए निशाना साधा है।