प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेहरु पर व्यख्यान के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और आरएसएस पर कई टिका-टिप्पणी की। सीएम भूपेश ने कहा कि राम मंदिर पर फैसला आने के बाद उनकी राजनीति का अंत हो गया है। उन्होंने ने संघ के वेशभूषा पर सवाल उठाते कहा कि संघ हिटलर और मुसोलिनी को आदर्श मानने वाली संस्था है। आरएसएस के लोग खाकी पेंट, काली टोपी पहन कर बैंड बजाते हैं, यह भारत की संस्कृति नहीं है और न ही भारत का वेशभूषा है।
उन्होंने आगे कहा हमने राम मंदिर के फैसले पर उसका स्वागत किया, मगर भाजपा राम मंदिर पर केवल राजनीती करती थी। लालकृष्ण आडवाणी ने पूरे देश में राम रथ घुमाया पर इनमें सत्य स्वीकार करने का साहस नहीं है कि बाबरी मस्जिद हमने गिराया।
सीएम बघेल ने नेहरु को याद करते हुए कहा की आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू ही हैं। उन्होंने ही भिलाई जैसे छोटे शहर में स्टील प्लांट लगाकर नगर को देश ही नहीं दुनिया में अलग पहचान दिलाया। जिस देश में एक सुई तक नहीं बनता था, उन्होंने भारत में अंतरिक्ष अनुसन्धान केंद्र स्थापित करने का कार्य किया। पंडित नेहरू केवल राजनेता या वकील मात्र नहीं थे। वे एक अच्छे लेखक और इतिहासकार थे। उनके द्वारा लिखा गया पुस्तक भारत एक खोज सब ने पढ़ा भी होगा। नेहरू जी ने आजादी के संघर्ष के साथ नए भारत के निर्माण के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।