सुकमा। धान खरीदी का मसला दिनों-दिन गरमाते जा रहा है। इस लेकर भाजपा के रुख पर जहां सवाल उठ रहे हैं। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के लिए भगवान से सद्बुद्धि मांगा हैं। उन्होंने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार थी तब वह राज्यों को बोनस देने के लिए रोके नहीं बल्कि यूपीए सरकार ने खुद बोनस दिया है।
जबकि PM नरेंद्र मोदी की सरकार ने न खुद बोनस दे रही हैं और जो राज्य बोनस देना चाहता उसमें रोक लगा रहे हैं। डॉ रमन सिंह की सरकार थी, उसी समय यह प्रतिबंध लगा, वह पत्र भी दबा दिए थे और धान खरीदना भी कम कर दिए थे। हमारी सरकार के समय भी पिछले समय अनुमति दी थी। हमारी सरकार 2500 रुपये क्विंटल धान में खरीदना चाहती है किसानों के साथ न्याय करना चाहती हैं। लाखों किसान हस्ताक्षर कर रहे हैं 13 तारीख को प्रधानमंत्री के पास जाएंगे। डॉ रमन सिंह ने कभी प्रधानमंत्री और भारत सरकार से अनुरोध नही किया। लेकिन, हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होना चाहिए।