रायपुर। धान खरीदी के गर्म मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हथौड़ा मारा है। डॉ. सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार से दो सवाल किये हैं। उन्होंने कहा पिछले 1 वर्ष से प्रदेश के किसान केवल प्रतीक्षा ही कर रहे हैं और मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel
उन्हें गुमराह करने की पुरजोर कोशिश में हैं। प्रदेश के किसानों की ओर से मेरे आपसे 2 स्पष्ट सवाल हैं जिनके स्पष्ट उत्तर आज प्रदेश का हर किसान चाहता है।
1. क्या विधानसभा चुनाव 2018 में @INCChhattisgarh
के घोषणा पत्र में धान खरीदी की न्यूनतम दर ₹2500 प्रति क्विंटल निर्धारित थी? 2. क्या आपने घोषणा पत्र में किसानों से यह वादा करने से पूर्व केंद्र सरकार से अनुमति ली थी या सिर्फ किसानों को बहलाने के लिए यह योजना बनाई थी?
डॉ. सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर यह निशाना साधा है। आपकों बता दे कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार धान खरीदी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर को दिल्ली में आंदोलन करेगी। इस आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राज्य के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी आंदोलन का नेतृत्व मुख्यमंत्री करेंगे।